राजनांदगांव

भाजपा मंडल महामंत्री अवैध शराब संग पकड़ाया
26-Dec-2021 12:57 PM
भाजपा मंडल महामंत्री अवैध शराब संग पकड़ाया

ढाबा में परोस रहा था शराब
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 दिसंबर।
खैरागढ़ क्षेत्र के पांडादाह के भाजपा मंडल के महामंत्री को पुलिस ने रंगे हाथ शराब बेचते गिरफ्तार किया है। साल्हेवारा क्षेत्र के घुटकुरी ढाबा के संचालक नरेन्द्र वर्मा को गातापार पुलिस ने लोगों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया है। वर्मा पिछले कुछ दिनों से ढाबा का संचालन कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 40 पौव्वा देशी शराब  जब्त किया है। वर्मा मूलरूप से धौराभाठा के रहने वाला है। उनकी पत्नी जनपद सदस्य रह चुकी है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को अवैध रूप से शराब सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है। प्रवीण कुमार और सुनील भंडाकर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news