जशपुर

खरीदी केन्द्र से धान जब्त, जांच जारी
26-Dec-2021 6:41 PM
खरीदी केन्द्र से धान जब्त, जांच जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 26 दिसंबर। पत्थलगांव धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को तहसीलदार के द्वारा मिल से वापस धान लाकर पाकरगांव के किसान के द्वारा बेचने लाने पर 100 बोरे धान को जब्त कर लिया गया था। जिससे बिचौलियों बन कर यहां वहां या मिल से धान खरीद कर बेचने वालो में हडकम्प मचा हुआ है।

शुक्रवार को तहसीलदार ने जिस तरह से धान केन्द्र पर किसान के 100बोरे धान जिसमें घर जियाबथान धान खरीदी केंद्र का सील लगा पाया था जिसे तत्काल तहसीलदार ने जब्ती की कार्रवाही कर बिचौलिए और राईस मिलरों जो ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में धान खरीद कर वापस धान केंद्र में बेचते है,  उन सभी के लिए अब मुश्किल हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने कड़े रुख अख्तियार करते हुए पूरे जिले में राइस मिलरों के धान का भौतिक सत्यापन करने आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news