बालोद

खेलों के प्रति लौह नगरी के लोगों में अपूर्व उत्साह-तपन
26-Dec-2021 6:45 PM
खेलों के प्रति लौह नगरी के लोगों में अपूर्व उत्साह-तपन

राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन दल्ली राजहरा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 26 दिसंबर। 20 वीं राज्य स्तरीय म्यू-थाई  चैंपियनशिप 2021 जूनियर सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग का आयोजन दल्ली राजहरा में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजहरा खदान समूह के सीजीएम तपन सूत्रधार द्वारा बजरंगबली के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित  एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालोद जिला म्यू-थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक  बाम्बेश्वर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, भाजपा नेता शुभ सिंह कुरेटी, समाजसेवी न्यूटन राम उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू-थाई एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष लखन साहू, महासचिव अनीश मेमन, चीफ टेक्निकल जूरी कमलेश देवांगन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हरबंस कौर ने किया।

मुख्य अतिथि तपन सुत्रधार ने कहा कि खेलों के प्रति लौह नगरी के लोगों में अपूर्व उत्साह रहता है। म्यू-थाई एसोसिएशन लगातार 20 वर्षों से चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाडिय़ों के कारण प्रदेश एवं दल्ली राजहरा माइंस का नाम रोशन हो रहा है। बीएसपी प्रबंधन खेलों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है एवं हर संभव सहयोग करता है।

 बालोद जिला में म्यू-थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए विगत 20 वर्षों की उपलब्धियों एवं विभिन्न आयोजनों के बारे में विस्तार से बताया एवं सहयोग के लिए बीएसपी प्रबंधन एवं राजहरा माइंस बिरादरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि अशोक बाम्बेश्वर एवं शुभ सिंह कुरेटी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सतीश काम्बले, कमल शर्मा, सुरेंद्र रामटेके, रामनारायण धनकर उपस्थित थे। संचालन कमलेश देवांगन एवं आभार प्रदर्शन टामिन साहू ने किया। राज्य स्तरीय म्यू-थाई चैंपियनशिप के प्रथम दिवस की प्रतियोगिता को संचालित करने में मकसूदा हुसैन, लेख राम कौशल, प्रणय शंकर साहू, आकाश मौर्या, राजेश्वर श्रीवास, टिकेश्वर साहू, स्नेहा रेड्डी, मिलन मरई, ओंकार साहू, पीयूष विश्वकर्मा, अमन यादव, दीक्षा गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news