दन्तेवाड़ा

सीसी सडक़ निर्माण का भूमिपूजन
26-Dec-2021 9:24 PM
सीसी सडक़ निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 26 दिसंबर।
नगर पालिका वार्ड-7 में आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर पंप हाउस तक करीब 200 मीटर का सीसी सडक़ का निर्माण कार्य होगा। जिसके लिए शनिवार को पालिकाध्यक्ष पूजा साव के द्वारा भूमिपूजन किया गया।

पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, उपअभियंता डीके पहाड़ी, उपयंत्री गौरव साव, वार्ड पार्षद रीना दुर्गा, संतोष दुबे, फिरोज नवाब, कमला सेानवानी एवं अन्य पार्षद व पालिका के कर्मचारी-अधिकारी की मौजूदगी रही। इस सीसी सडक़ की निर्माण लागत करीब 12 लाख रूपये है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में सीसी सडक़ बना हुआ है, लेकिन वर्तमान स्थिति जर्जर है, जगह-जगह गड्ढे हंै। इसे दुबारा बनाया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news