राजनांदगांव

देवव्रत से दूसरी पत्नी के झगड़े का आडियो वायरल
27-Dec-2021 1:53 PM
देवव्रत से दूसरी पत्नी के झगड़े का आडियो वायरल

 दूसरे वैवाहिक जीवन में तनाव से गुजरने और पत्नी से पीडि़त होने की चर्चा अब हुई सार्वजनिक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 दिसंबर।
पूर्व विधायक देवव्रत सिंह का निजी जीवन में दूसरे विवाह के बाद बेहद तनावभरा रहा। लखनऊ की विभा सिंह से विवाह करने के बाद देवव्रत को उम्मीद थी कि पहली पत्नी से मिले दर्द को दूसरा वैवाहिक जीवन सुखद रूप देगा, लेकिन अब दिवंगत देवव्रत के साथ दूसरी पत्नी से खराब रिश्ते से जुड़े आडियो अब सार्वजनिक हो चले हैं। लिहाजा दूसरी पत्नी की प्रताडऩा ने अब तक चल रही अटकलों को सार्वजनिक कर दिया। स्व. देवव्रत और उनकी मौजूदा पत्नी विभा सिंह के साथ हुई बातीचीत का आडियो पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

एक आडियो में देवव्रत को औकात में रहने और पैसे से मतलब होने का जिक्र करते विभा सिंह तलाक देने से पूर्व अपनी जरूरतों को पूरा करने पर जोर दे रही है। आडियो में देवव्रत एक नरम रूख अख्तियार करते हुए अपनी पूर्व पत्नी से चर्चा में तलाक देने के बाद उनकी (विभा सिंह) की आवश्यकताओं को पूरा करने का वादा कर रहे हैं। विभा सिंह के साथ कई मुद्दों पर देवव्रत की लंबी बातचीत में यह साफ नजर आया कि संपत्ति और पैसे का मसला एक बड़ा विवाद का रूख आगे ले सकता है। विभा सिंह लखनऊ में एक मकान और लक्जरी कार देने की शर्त पर ही तलाक देने के लिए राजी होने की बात आडियो में  रिकार्ड हुआ है। देवव्रत बार-बार यह कहते हुए भी बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं कि जायदाद और धन के लिए ही शादी हुई है। उनकी इस बात पर हामी भरते हुए विभा ने स्वीकार किया है कि इन दोनों चीजों के अलावा उनके (देवव्रत सिंह) के पास क्या है। विभा सिंह को कई मामलों में धोखा देने का भी देवव्रत ने आडियो में जिक्र किया है। विभा भी देवव्रत पर कई विषयों को छुपाने का मुद्दा उठाया है। दोनों का आपस में  पारिवारिक विवाद पर चर्चा करते हुए अन्य सदस्यों  को लेकर भी बातचीत के अंश आडियो में रिकार्ड हैं। देवव्रत को उनकी दूसरी पत्नी यह कहते हुए भी धिक्कार रही है कि उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले का भगवान ने बुरा हश्र किया है। यही हाल उनके साथ भी होगा।  देवव्रत शांति से जीवन-मरण को भगवान के भरोसे छोडऩे पर ही सबकी भलाई कही।

इस बीच दोनों के बीच के बातचीत के अलग-अलग आडियो और भी वायरल हुए हैं। देवव्रत के आकस्मिक मौत के बाद पूर्व पत्नी पद्मा सिंह, बेटे आर्यव्रत सिंह और पुत्री शताक्षी सिंह के साथ विभा सिंह का टकराव बढ़ा है। देवव्रत की पहली पत्नी ने बच्चों के पालक की हैसियत से प्रशासन से तत्काल उदयपुर स्थित महल को सील करने की मांग की है। बच्चों ने भी मौजूदा पत्नी के खिलाफ डर और आतंक  फैलाने के चलते प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news