राजनांदगांव

रमन ने सुनी जनता की समस्याएं
27-Dec-2021 4:40 PM
रमन ने सुनी जनता की समस्याएं

समस्याओं का किया निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 दिसंबर। पू
र्व मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गत् दिनों अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। रात्रि विश्राम सनसिटी स्थित निवास में करने के पश्चात रविवार सुबह 10.45 बजे विधायक कार्यालय पहुंचकर जनता से रूबरू हुए। जनदर्शन कार्यक्रम में विभिनन ग्राम से आए लोगों से मेल-मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

मीडिया सेल के अनुसार विधायक कार्यालय में गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने रमन से मुलाकातत कर उन्हें आमंत्रित किया। इस पर डॉ. सिंह ने तत्काल स्वीकृति दी। इसी तरह ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल रामकुबेर मिश्रा, लवकुमार मिश्रा एवं राजेन्द्र व कप्ता सिंह, महेन्द्र पांडे ने विधायक कार्यालय पहुंचकर भवन निर्माण के लिए सहयोग की मांग रखी। इस पर डॉ. सिंह ने सहमति व्यक्त की। वहीं लखोली नाका में बन रहे सामुदायिक भवन के लिए भी 2 लाख रुपए की मांग पर डॉ. सिंह ने सहमति व्यक्त की। इसके अलावा नागरिक मंच के रेल्वे चौकी को बंद करने की शिकायत पर डॉ. सिंह ने डीएमआर नागपुर से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया।

इसके अलावा कई गांव के लोगों ने डॉ. सिंह से भेंटकर अपनी समस्या बताई और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया। दोपहर एक बजे डॉ. सिंह राजनांदगांव के समाजसेवी गौतम बैद के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को शोक सांत्वना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। तत्पश्चात डॉ. सिंह कलार सिन्हा आदिवासी समाज के अधिवेशन में शामिल होने आडिटोरियम पहुंचे। उन्होंने सिन्हा समाज की देश के योगदान एवं समाज की उन्नति में अहम भूमिका का जिक्र करते समाज की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही सिन्हा समाज की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

उधर डॉ. सिंह ग्राम महरूमकला ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने दोपहर 4 बजे पश्चात रवाना हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news