राजनांदगांव

वेसलियन चर्च में क्रिसमस पर्व पर शामिल हुए रमन
27-Dec-2021 4:53 PM
वेसलियन चर्च में क्रिसमस पर्व पर शामिल हुए रमन

राजनांदगांव, 27 दिसंबर। क्रिसमस पर्व पर वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्टेशन रोड में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने मसीही समुदाय को संबोधित करते कहा कि यह संस्कारधानी नगरी है, जहां से मैं विधायक भी हूं। मसीही समाज के बीच आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी का जन्मदिवस भी है।

इस अवसर पर डॉ. सिंह को मसीही समाज द्वारा आशीष युसुफ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान विभिन्न चर्च के पास्टर, अगुवे, अभिषिक्त एवं वरिष्ठ लोगों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. रमन द्वारा केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्रिसमस के उपलक्ष्य में चर्चा में सेंटाक्लाज क्रिसमस फादर बने एडवीन राम ने डॉ. रमन को गिफ्टेड केक भेंट किया। उक्त जानकारी जिला मसीही समाज के अध्यक्ष ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news