कांकेर

लखनपुरी मेले में चाकूबाजी, युवक जख्मी, 4 फरार
27-Dec-2021 9:38 PM
लखनपुरी मेले में चाकूबाजी, युवक जख्मी, 4 फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 27 दिसंबर।
जिले के लखनपुरी मेले में झूला झूलने को लेकर हुई चाकूबाजी से एक युवक को गंभीर चोट आई है। उसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती करवाया गया है, वहीं चाकूबाजी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ  चारामा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद चारों आरोपी फरार हैं।

चारामा ब्लॉक के लखनपुरी में शनिवार से मेला लगा है। मेले के दूसरे दिन हटरी में चारामा निवासी टिकेश्वर झूला झूलने झूलाघर पहुंचा था। लकी पटेल, नोबेल साहू और उनके दो साथ्ी भी झूला झूलने वहां पहुंचे थे। इस दरम्यान झूला की सीट को लेकर टिकेश्वर व आरोपियों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के चलते लकी पटेल, नोबेल साहू और उनके  साथियों ने टिकेश्वर साहू पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे टिकेश्वर को काफी चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त प्रार्थी ने घटना की रिपोर्ट चारामा थाने में कर दी है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

चारामा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news