बालोद
सहायक शिक्षकों की हड़ताल उचित नहीं, कोविड काल में मिला वेतन
29-Dec-2021 4:54 PM
बालोद, 28 दिसंबर। वर्तमान में पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षक हड़ताल पर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली शिक्षकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सहायक शिक्षकों की हड़ताल बिल्कुल भी उचित नहीं है। डेढ़ साल को वेद काल में भी इन्हें बैठे-बैठे वेतन मिले हैं। इनका नियमितीकरण कर दिया गया है आज जब बच्चों की पढ़ाई के समय आ रहा है तो यह सभी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी छत्तीसगढ़ में किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा गया है, अन्य राज्यों में तो शिक्षकों का वेतन काटा गया है मेरे हिसाब से उन्हें अपना हड़ताल खत्म कर देना चाहिए।