बेमेतरा

बेमौसम बारिश, ओले गिरने से सब्जी व टमाटर की फसल बर्बाद
29-Dec-2021 5:11 PM
बेमौसम बारिश, ओले गिरने से सब्जी व टमाटर की फसल बर्बाद

  समितियों में रखा धान भीगा, खरीदी बंद  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 29 दिसंबर।
जिले में मंगलवार की दोपहर पश्चात मौसम का तेवर बदल गया और अंचल में जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से जिले की समितियों में रखा धान भीग गया है। समितियों में पानी भर जाने की वजह से आज धान खरीदी बंद है। मौसम के बदले तैवर देखकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। छिरहा, कठौतिया, नवागांव, दाढ़ी, उमरिया, अगरी, ओडिय़ा में ओले गिरने की जानकारी मिली है। मौसम परिवर्तन से सब्जी की फसल लेने वाले किसानों के लिए परेशानियों का सबब साबित हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी ओलावृष्टि होने व कोहरा की चेतावनी जारी किया है।

आसपास के गांवों में गिरे ओले
शाम चार बजे मौसम का मिजाज बदला, तेज अंधड़ के साथ पहले अंधेरा छाया, कुछ देर बाद झमाझम बारिश हुई। नवागढ़ में  बारिश ने जनजीवन बाधित किया। निकट ग्राम हरमुडी, धरमपुरा, गाड़ा मोर, झाल से लेकर मजगांव छिरहा तक जमकर ओले गिरे।

धरमपुरा निवासी अगम दास ने बताया कि आधे घण्टे में सबकुछ हो गया, समितियों में रखे धान पर यह बारिश आफत बनकर आई है।
 मजगांव समिति में धान बेचने गए किसान व कर्मचारी ओले एकत्र करते रहे। टमाटर, गोभी , धनिया,  सहित अन्य सब्जियों को नुकसान हुआ है, गुड़ बनाने में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्राम मजगांव निवासी संतोष साहू ने बताया कि बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है किसानों को बड़ा नुकसान है।

बेमेतरा ब्लाक के बिरमपुर सोनपुरी गोरखपुर दामापुर जंगलपुर मे ओला वृष्टि साथ में गरज चमक के साथ भारी वर्षा  हुई है। किसान काशी सिंह लवेन्द्र सिंह नारद सिंह विनोद नरेंद्र रामलोचन देवी लालन कुमेश यादव भारत सिंह गौकरण सिंह धन्नू बिरमपुर   सोनपुरी के खेम सिंह ओमप्रकाश सिंह लाला कश्यप गेंदराम कश्यप गोरखपुर के मोजीराम साहू भृगु सिंह मकसूदन सिंह  जंगलपुर के  गोविन्द सिंह सुभाष मन्ने सोन सिंह केशव सिंह ने बताया कि  इस तरह की ओला गिरने  व वर्षा होने से रखे धान भीगेगा, बेचने में दिक्कत होगी।

123 केन्द्रों मे रखे किसानों के धान पर खतरा
जिले में 01 से 27 दिसम्बर  तक 3 लाख 68 हजार मीट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। जिले की 102 सहकारी समितियों के अंतर्गत 123 धान उपार्जन केन्द्र बनाए, जहां पर खरीदे गये धान को रखा गया है। केंद्रों में बगैर किसी व्यवस्था के  खुले में रखे धान भीगा है।

दोपहर के बाद बूंदाबांदी हुई। सबसे पहले नवागढ़, दाढ़ी इलाके में  4 बजे बारिश हुई, वहीं बेमेतरा के आसपास 5 बजे के बाद  बारिश शुरू  हुई। बारिश की वजह से केन्द्रों में बुधवार को होने वाले धान खरीदी बंद किया गया है।

झड़ गए चने के फूल
थान खम्हरिया क्षेत्र के आसपास क्षेत्रों में पिछले 1 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे किसानों को जबरदस्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
वर्तमान में अरहर की फसल चना की फसल और गेहूं की फसल खेतों में लगा हुआ है जिसमें अरहर की फूल एवं फल और कुछ चने की फसल में फूल की अवस्था प्रारंभ हो गई है। बारिश से फूल झड़ गए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news