जशपुर

6 प्रधान आरक्षक बने उप निरीक्षक
29-Dec-2021 5:54 PM
6 प्रधान आरक्षक बने उप निरीक्षक

पत्थलगांव, 29 दिसंबर। जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल  द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के आदेश पर पदोन्नत जिले के 06 प्रधान आरक्षक  जुनास केरकेट्टा, उमेश प्रभाकर,  दिलबन्धन राम भगत,  दिनेश पाण्डेय,  रामेश्वर भगत, सुनेश्वर साय को स्टार सेरेमनी का आयोजन कर उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर प्रतिभा पाण्डेय एवं एसडीओपी जशपुर  राजेन्द्र सिंह परिहार, सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित समस्त कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news