राजनांदगांव

धान खरीदी नहीं होनी चाहिए प्रभावित, समुचित व्यवस्था के निर्देश
30-Dec-2021 6:01 PM
धान खरीदी नहीं होनी चाहिए प्रभावित, समुचित व्यवस्था के निर्देश

उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 दिसंबर।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को राजनांदगांव ब्लॉक के सुकुलदैहान एवं खैरागढ़ विकासखंड के अमलीपारा के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढंकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में डे्रनेज की समुचित व्यवस्था का समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता के साथ पहले खरीदें। किसानों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने धान के उठाव तथा बारदाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वहां धान तौलाई, कांटा-बांट, पेयजल, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्था की निरीक्षण किया तथा किसानों से बात कर व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर एसडीएम लवकेश धु्रव उपस्थित थे।

असामायिक वर्षा को देखते हुए धान उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर सिन्हा ने सभी अधिकारियों को धान के सुरक्षित रख-रखाव तथा समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर स्वयं धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर लगाने तथा धान के उठाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। ज्यादातर समितियों में कैप कव्हर लगाकर धान को सुरक्षित कर लिया गया है। डे्रनेज की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।
जिला स्तरीय अधिकारी सतत निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। सभी एसडीएम, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, जिला विपणन अधिकारी गजेन्द्र राठौर, सहायक खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक एवं सभी खाद्य निरीक्षक तथा टीम द्वारा लगातार निरीक्षण कर धान की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news