कांकेर

स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
01-Jan-2022 4:21 PM
स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कांकेर, 1 जनवरी।
यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यात्रा व यातायात नियमों की जानकारी दी। दुर्घटना के प्रमुख कारण से अवगत कराते हुए उनके निदान के उपाय बताए गए। वाहन चालन के दौरान सावधानी बरतने व आवश्यक दस्तावेज व सुरक्षा संबंधी सामाग्री रखने सलाह दी गई।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश, पर यातायात प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक एवम सहायक उप निरीक्षक केजू राम रावत के द्वारा पंडित विष्णु प्रशाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर, महर्षि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नरहरदेव स्कूल कांकेर एवम पैराडाइज स्कूल कांकेर के मेगा एनएसएस कैंप ग्राम मनकेशरी में लगभग 140 छात्र-छात्राओं को यात्रा व यातायात संबंधी जानकारी दी गई। दुर्घटना के प्रमुख कारण से अवगत कराते हुए उनके निदान के उपाय बताए गए। वाहन चालन के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक, बीमा प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज साथ में रखने समझाइश दी गई।

दो पहिया वाहन में हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं चलने हिदायत दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियम बताए गए। इस दरमियान एनएसएस कैंप प्रभारी आबिद खान, श्री सिन्हा, सपना तिवारी और यातायात सहायक उप निरीक्षक महावीर मिश्रा आरक्षक कुंदन उइके उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news