दन्तेवाड़ा
रंगोली बनाकर नए साल का स्वागत
01-Jan-2022 9:01 PM
बचेली, 1 जनवरी। नगर में नव वर्ष 2022 का आगाज हर्षोल्लास के साथ हुआ। नव वर्ष के स्वागत के लिए घरों, दुकानों में लोगों ने आकर्षक सुंदर रंगोली बनाई गई।
एक तरफ जहां लोगों ने एक दूसरे को व्हाट्सअप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दिए, वहीं कुछ जगहों पर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर नव वर्ष के आगज का जश्न मनाया। घरों के आंगन में महिलाएं, बालिकाओं ने हैप्पी न्यू ईयर वेलकम का संदेश देते सुंदर रंगोली बनाई गई। शुक्रवार की शाम से लोग उत्साहितर नजर आए। नगर के मोहल्लों, कॉलोनियों में मिलकर पार्टी का आयोजन कर जश्न मनाया गया, वहीं कुछ लोग अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया।