बालोद

भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर के सह प्रभारी बने अमित
02-Jan-2022 7:13 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर के सह प्रभारी बने अमित

बालोद, 2 जनवरी।  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन द्वारा समस्त जिलों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इसी परिपेक्ष में लगातार बालोद जिला से लेकर पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा में काम कर रहे अमित चोपड़ा को संगठन में सक्रियता की वजह से बस्तर जैसे महत्वपूर्ण जिले का सह प्रभारी के रूप में पार्टी ने दायित्व दिया है।
 
अमित चोपड़ा लगातार युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्व में रहे हैं युवा मोर्चा शहर कार्यकारिणी सदस्य से लेकर युवा मोर्चा शहर के अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में अमित चोपड़ा ने कार्य किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि निश्चित रूप से अमित की नियुक्ति से युवा मोर्चा को लाभ होगा और उनके कार्य करने के जज्बे और सक्रियता का लाभ उन्हें मिला है।

अमित चोपड़ा ने इस नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा कि जो दायित्व पार्टी ने मुझे दिया है मैं पूरी इमानदारी से पार्टी के काम को कर जवाबदारी में खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
 
अमित चोपड़ा की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला अध्यक्ष  कृष्ण कांत पवार, भाजपा नेता राजा दीवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, लीला शर्मा,वरिष्ठ नेता शाहिद खान वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, नरेंद्र सोनवानी, संतोष कौशिक,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी, हितेशवरी कौशिक, प्रीतम यादव, दयाल बघेल, शशि साहू, पंकज आहूजा, गिरजेश गुप्ता, मोहन कलिहारी, लेखन साहिरो, सरोजनी साहू, अंबिका यादव, सुनीता मनहर, राकेश बाफना,प्राची लालवानी, नीतू सोनवानी ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news