नारायणपुर

कोदो कुटकी प्रसंस्करण के महिला समूह राज्यपाल से सम्मानित
02-Jan-2022 8:28 PM
कोदो कुटकी प्रसंस्करण के महिला समूह राज्यपाल से सम्मानित

नारायणपुर, 2 जनवरी। ग्राम पालकी की मां दंतेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कोदो कुटकी (लघु धान्य) प्रसंस्करण एवं विपणन के कार्यों के लिए मिला विशेष सम्मान मिला। 1 जनवरी 2022, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के अवसर पर ग्राम पालकी की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गीता नाग को उनके समूह द्वारा जिले में किये जा रहे कोदो कुटकी के प्रसंस्करण एवं विपणन कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माँ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह की महिलाओं हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर द्वारा प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर उन्हें सम्पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया गया एवं विगत 6 महीने से रायपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के विक्रय केंद्र एवं ट्राइफेड के साथ अनुबंध कर ऑनलाइन माध्यम से पूरे देश मे अपने उत्पादों का व्यापार कर रहीं हैं।

इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ दिब्येंदु दास ने समूह की सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले की महिलाओं और हमारे प्रयासों का सम्मान है, कृषि विज्ञान केंद्र आगे भी हर संभव महिला सशक्तीकरण के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news