जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 3 जनवरी। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के दर्रापारा में पुलिस ने एक लाबारिस युवक को गंभीर आवस्था में उठाकर सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया थे। जहां बीते रात उसकी मौत हो गई। मृतक का पहचान कबाड़ बीनने वाले कुमार कबाड़ी के रूप में की गई है। जिसे पत्थलगांव पुलिस ने लाबारिस शव को मर्ग पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कई साल से कुमार कबाड़ी नामक युवक जो पत्थलगांव में रहकर कबाड़ी बीनने का काम करता था। जहां बीते दिन ही ठंड लगने के कारण उसका स्थिति गंभीर बना हुआ था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पत्थलगांव पुलिस को दी। जहां पत्थलगांव पुलिस ने उक्त युवक को गंभीर स्थिति में उसे सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया था। जहां बीते रात उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद रविवार को पुलिस ने युवक का शव को मर्ग पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।