बीजापुर

भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा
04-Jan-2022 10:32 PM
भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा

सुखमती अध्यक्ष-जागेन्द्र उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 4 जनवरी।
नगर पंचायत भैरमगढ़ में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। इस सीट पर अध्यक्ष पद के लिए सुखमती मांझी व उपाध्यक्ष पद के लिए जागेन्द्र देवांगन निर्वाचित हुए हैं।

 मंगलवार को नगर पंचायत भैरमगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षदों को पीठासीन अधिकारी एआर राणा ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस ने सुखमती मांझी को अध्यक्ष व जांगेंद्र देवांगन को उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार तय किया। वहीं भाजपा ने भी  निलबती समरथ को अध्यक्ष व  राजेश कुंवर को उपाध्यक्ष के लिए खड़ा किया था।

इसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसमें कांग्रेस के पक्ष में 9 व भाजपा के पक्ष में 3 मत पड़े, जिससे दोनों ही पदों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के जीत का रास्ता साफ हो गया और सुखमती मांझी अध्यक्ष व जांगेंद्र देवांगन उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए। यहां 3 मत निरस्त हुए है। ज्ञात हो कि 15 सदस्यायी वाले भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस के 10 व भाजपा के 5 पार्षद निर्वाचित हुए हैं।  

विधायक विक्रम मंडावी, अवधेश सिंह गौतम, रुकमणी कर्मा, यशवर्धन राव, लालू राठौर व नीना रावतिया उद्दे सहित भाजपा की ओर से युवा मोर्चा के पदाधिकारी व जिला संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news