दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा के नए एसपी ने संभाला कार्यभार
05-Jan-2022 9:40 PM
दंतेवाड़ा के नए एसपी ने संभाला कार्यभार

दंतेवाड़ा, 5 जनवरी। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक के रूप में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वे कोण्डागांव और सुकमा पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्य संबंधी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनिया उके, उप पुलिस अधीक्षक किरंदुल, कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक आशारानी, उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले, उप पुलिस अधीक्षक रुचि वर्मा और  लोकेश कसेर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news