कांकेर

बड़े नक्सली कैडर इलाका छोडक़र अन्य इलाकों में चले गये
05-Jan-2022 9:46 PM
बड़े नक्सली कैडर इलाका छोडक़र अन्य इलाकों में चले गये

डीआइजी और एसपीने दिये जिले में हुए अपराधों का ब्यौरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 जनवरी।
जिले में वर्ष 2021 में हुए हत्या ,बलात्कार, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, तस्करी, दहेज प्रताडऩा, नक्सली अपराध आदि विभिन्न अपराधों व इस पर किए गए कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों को दी गई।

डीआईजी बालाजी राव और पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि सुरक्षा बलों के नवीन कैम्प स्थापित करने से कई बड़े नक्सली कैडर इलाके को छोडक़र अन्य इलाकों में चले गये है। अपराधों पर जहां नियंत्रण हुआ है। वहीं कार्रवाई में भी तेजी आई है। वर्श 2021 में घटित विभिन्न अपराधों पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और अपराधों के रोकथाम पर किए गए प्रयासों पर अधिकारीद्वय ने प्रकाश डाला।

पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हां ने साल भर का ब्यौरा प्रस्तुत किया, वह इस प्रकार है:-
नक्सलियों के विरूद्ध अभियान संचालित एवं विकास कार्य को गति प्रदान करने हेतु नक्सल कोर क्षेत्र में वर्ष 2020 में इस इकाई के ग्राम कामतेड़ा एवं कटगांव में नवीन कैम्प प्रारम्भ कर सुरक्षा बलों के देखरेख व सुरक्षा में कलगांव से कोयलीबेड़ा तक कुल-30 किमी सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। साथ ही परतापुर-कोयलीबेड़ा के मध्य मेढक़ी, वालेर नदी में उच्चस्तरीय पुल,पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा है। थाना आमाबेड़ा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम नीलझर, पुसागांव से उसेली के मध्य सुरक्षा बलों की देखरेख में  कुल- 09 किमी मार्ग का निर्माण करवाया गया।

पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर, पखांजूर, अंतागढ, ़भानुप्रतापुर अनुविभाग में आगामी बस्तर फाइटर्स पुलिस भर्ती हेतु जिला कांकेर के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 923 पुरूष, 722 महिला कुल-1645 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया।

साईं ऑप्स के तहत् बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट के माध्यम से इस ईकाई के नक्सल प्रभावित ग्रामों मे जाकर पुलिस बलों द्वारा छग शासन के आत्मसमर्पण नीति का प्रचार-प्रसार कर विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय नक्सलियों के परिजनों से संपर्क कर आत्मसमर्पण करवाने प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मोर मितान कांकेर पुलिस के तहत् जिले के हाट-बजारों में चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य अपराध के साथ साइबर अपराध की जानकारी एवं कॉलेज, स्कूलों में यातायात जागरूरता संबंधी जानकारी दिये जाने, यातायात नियमों के साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों एवं उनके निदान के उपाय बताये।

शहर में बढ़ते अपराध की रोकथाम व अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने कांकेर सिक्योर सिटी के तहत कांकेर,भानुप्रतापपुर,पखांजूर,नरहरपुर,अंतागढ़ व चारामा में कुल-243 सीसीटीवी कैमरे लगाया गया।

जनता की समस्याओं का त्वरित निदान एवं पुलिस व जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

नक्सल अपराधों पर अंकुश लगा
जिला कांकेर में नक्सलियों की उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत 04 एरिया कमेटी जिसके अंतर्गत 06 एलओएस, एक प्लाटून एवं 01 मिलिट्री कंपनी नम्बर-05 सक्रिय है। वर्तमान में नक्सलियों के विरुद्ध उनके कोर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान संचालित करने से बढ़ते दवाब के कारण एवं नक्सलियों के बड़े कैडरो के मारे जाने, गिरफ्तारी एवं आत्मसमर्पण करने के कारण नक्सलियों की संख्या एवं नक्सल अपराध में कमी आई है। कई बड़े नक्सली कैडर इलाके को छोडक़र अन्य इलाकों में चले गये और काफी छोटे क्षेत्र तक ही सीमित हो गये है। पिछले वर्ष की तुलना में नक्सली अपराधों में काफी कमी आई है। वर्ष 2020 में 24 नक्सली अपराध घटित हुई थी, जिसके तुलना में वर्ष 2021 में सिर्फ 11 नक्सली अपराध घटित हुई है।

 वर्ष 2021 में कुल 07 पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुये जिसमें  02 नग हथियार एवं 27 नग बम, कारतूस बरामद एवं 04 हार्डकोर नक्सल दम्पत्तियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

अपराधों पर नियंत्रण हुआ और निराकरण भी तेजी से हुई

वर्ष 2021 में कुल- 570 माबाईल गुम होने की षिकायत दर्ज की गई जिसमें से गुम मोबाईलों में कुल-170 नग मोबाईल को बरामद किया गया जिसमें से कुल-70 मोबाईल मालिकों के सुपूर्द कर बचत कुल-100 नग मोबाईल को सूपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है।

हत्या:- 2021 में हत्या के 28 प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें 24 प्रकरण का निराकरण किया गया है।

हत्या का प्रयास:- वर्ष 2021 में 21 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 14 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

बलात्कार:- वर्ष 2021 में 95 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 94 प्रकरण का निराकरण किया गया है।
अपहरण:- वर्ष 2021 में 39 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 31 का दस्तयाब किया गया है।

लूट:- वर्ष 2021 में 07 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 06 प्रकरण का निराकरण किया गया है।

डकैती:- वर्ष 2021 में 01 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसका निराकरण किया गया है।

शीलभंग:- के वर्ष 2021 में 28 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 25 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

दहेज प्रताडऩा:- वर्ष 2021 में  में 08 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसका निराकरण किया गया है।

 नकबजनी:- वर्ष 2021 में 57 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 25 प्रकरणों का निराकरण किया गया है, जिसकी मसरूका 55,24,878/-रूपये में से 11,49,440/- रूपये की वाजाप्ता सुमार की गई है। वाजाप्ता का 20.80 प्रतिषत प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 में 52 प्रकरण कायम किया गया है। जिसकी मसरूका 24,56,397/- रूप्ये में से 4,38,408/- वाजाप्ता सुमार किया गया है, वाजाप्ता 17 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।

चोरी:- वर्ष 2021 में 65 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 15 प्रकरणों का निराकरण किया गया है, जिसकी मसरूका 46,02,965/-रूपये में से 29,21,343/- रूपये की वाजाप्ता सुमार की गई है। वाजाप्ता का 63.46 प्रतिषत प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 में 94 प्रकरण कायम किया गया है, जिसकी मसरूका 32,66,295/- रूप्ये में से 9,27,340/-वाजाप्ता सुमार किया गया है वाजाप्ता 28 प्रतिषत प्राप्त हुआ है।

मादक पदार्थों की तस्करों पर कार्रवाई
नारकोटिक्स एक्ट  जिले में वर्ष 2021 में गांजा के कुल 17 प्रकरण में 677.887 क्विंटल कीमती 5812000 रुपये जिसमें कुल 26 आरोपियों एवं नशीली दवाईयों के 5 प्रकरण में 1183 नग टेबलेट एवं 1475 कैप्सुल कीमती 12186 रुपये जिसमें कुल 10 आरोपियों का गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वर्ष 2020 में गांजा के 07 प्रकरण में 472.858 क्विंटल कीमती 39,60,00/- रूपये जप्त कर 10 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। वर्ष 2020 में 472.858 क्विंटल गांजा जप्त किया गया था वर्ष 2021 में 677.887 क्विंटल अधिक गांजा जब्त किया गया, जिसके तुलना में वर्ष 2021 में लगभग 205.029 क्विंटल अधिक गांजा जप्त कर गांजा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आबकारी एक्ट:- वर्ष 2021 में 163 प्रकरण दर्ज कर 999.480 लीटर अवैध शराब, कीमती 5,43,411/- रूपये जप्त कर 187 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। वर्ष 2020 में 207 प्रकरण कायम कर 2662.755 लीटर, कीमती 12,45,919/- रूपये जब्त कर 242 आरोपियों के विरू़द्ध कार्यवाही की गई है।
जुआ/सट्टा:- वर्ष 2021 में जुआ के 86 प्रकरण एवं सट्टा दर्ज 85 प्रकरण दर्ज कर कुल 487 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है ।

गुम इंसान:- वर्ष 2021 में पुरूष के 06 प्रकरण, 64 महिला की कुल 70 गुम इंसान का प्रकरण कायम किया गया है, जिसमें राज्य के अंदर 05 पुरुष एवं 58 महिला कुल 63 दस्तायाब किया गया है।

सडक़ दुर्घटना:- वर्ष 2021 में 351 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 194 व्यक्तियों की मृत्यु हुआ है और 379 घायल हुए हैं। वर्ष 2020 में 322 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 176 मृत्यु 321 घायल हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news