दन्तेवाड़ा

छात्राओं ने देखा कृषि विज्ञान केंद्र
06-Jan-2022 9:48 PM
छात्राओं ने देखा कृषि विज्ञान केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 6 जनवरी।
कृषि विज्ञान केन्द्र, गीदम में विगत दिवस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को प्राचार्या फरहाना रिजवी के नेतृत्व में भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने कोरोना नियमों का पालन करते सर्वप्रथम बायोफ्लाक मत्स्य इकाई, कडक़नाथ हेचरी इकाई, बटेर पालन इकाई का भ्रमण किया। साथ ही प्रसंस्करण भवन का भ्रमण करते हुए केंद्र के जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी ली।

छात्राओं ने मशरूम एवं बीज उत्पादन इकाई का अवलोकन किया। उन्हें मशरूम उत्पादन से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। ततपश्चात कडक़नाथ पालन इकाई, वर्मी कम्पोस्ट लैब, पशुपालन इकाई तथा प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। सभी छात्राओं द्वारा मौसम संबंधी जानकारी लेने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र में स्थित मौसम वेधशाला का भ्रमण कर मौसम संबंधी आवश्यक जानकारी ली। भ्रमण के दौरान सभी छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

भ्रमण के पश्चात केंद्र के दण्डकारण्य सभागार में सभी छात्राओं से परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें सर्वप्रथम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नारायण साहू द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कृषि शिक्षा एवं कृषि तकनीकी विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

भ्रमण दल में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की ओर से प्रभा यालम (अधीक्षिका), एनीमा पिल्लई (अध्यापिका), प्रेमलता कश्यप (अध्यापिका) एवं अर्चना चौहान (अध्यापिका) मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news