सुकमा

जीत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा - लखमा
07-Jan-2022 4:44 PM
जीत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा - लखमा

बड़ी जीत अब बड़ी जिम्मेदारी में तब्दील- हरीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंटा, 7 जनवरी।
क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा गुरुवार को कोंटा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं कांग्रेस के नेताओं ने भव्य स्वागत किया, वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री कवासी को बाइक रैली के माध्यम से नगर भ्रमण कराया गया। जिसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मौसम जया व उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन एवं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी।

नगर पंचायत कोंटा के नवनिर्वाचित पार्षद व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में पधारे कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्तार अली, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी, वरिष्ठ नेता करण सिंह देव की उपस्थिति में संपन्न हुई। अनुविभागीय अधिकारी बनसिंह नेताम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा सचिन्द्र चौबे, अनुविभागीय अधिकारी गिरजा शंकर साव, तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिरमौर, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैलाश कश्यप, कोंटा थाना प्रभारी शिवानंद सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नत्थू राम सोरी उपस्थित रहे।

श्री लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कोंटा नगरवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि यह जीत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। भाजपा शासनकाल में 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री होने के बाद कोंटा में कभी 15 मिनट तक नहीं रहे केदार कश्यप आठ दिन तक डेरा डालकर भी भाजपा को जीता नहीं सके और उनका सूपड़ा साफ हो गया। उल्लेखनीय बात यह है कि दो बार प्रभारी बनने के बाद भी भाजपा को जीता नहीं सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी जीत अब बड़ी जिम्मेदारी में तब्दील हो गई है। ईमानदारी के साथ जनता ने मतदान कर अपना प्रतिनिधित्व चुना है। जिसमें जनता का जनादेश का सम्मान करते हुए हमारे कार्यकर्ता तोंगपाल से लेकर किस्टाराम आये कार्यकर्ता व नेताओं की मेहनत की जीत है, आने वाले विधानसभा 2023 में भी इसी प्रकार कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारी मतों से चुनाव जीत कर परचम लहराएंगे।

इस दौरान नपं अध्यक्ष मौसम जया, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर पांडेय, कट्टम राधिका, पुल्ली अलवानी, सूरज सेमल, संशु निशा, देवेंद्र कुमार, बी प्रियंका, सुरेश कुमार, सेमल कुमारी, व्ही विक्रम, कट्टम सत्ती, बी रामु, अंजू गुप्ता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news