राजनांदगांव

संयुक्त कलेक्टर-डिप्टी कलेक्टर को स्थानांतरण पर दी विदाई
08-Jan-2022 3:22 PM
संयुक्त कलेक्टर-डिप्टी कलेक्टर को स्थानांतरण पर दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जनवरी।
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा को स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा के स्वस्थ्य, सुदीर्घ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नए पदस्थापना पर अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के दो अच्छे अधिकारी आज विदा ले रहे हैं। जिनकी कमी महसूस होगी, लेकिन स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। किसी भी अधिकारी की कार्यशैली से जिला एक नया स्वरूप लेता है। पूर्व के अधिकारी दूसरों के लिए सीमाचिन्ह छोड़ जाते हैं और बेहतर कार्य करने के लिए दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उनके द्वारा दी गई सेवाएं सभी याद रखेंगे। सभी बिना तनाव के दायित्वों का निर्वहन करें।

अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय ने कहा कि संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला जा रहे हैं। वहीं डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा रायगढ़ जिला जा रही है। दोनों सक्रिय अधिकारी रहे हैं। संयुक्त कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने धान खरीदी, गिरदावरी एवं निर्वाचन में अच्छा कार्य किया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उर्वशा ने भू-अभिलेख में अच्छा कार्य किया है। संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने कहा कि सक्रिय अधिकारी यहां से विदा हो रहे है। उनके अनुभवों का लाभ हम सबको मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड के इस कठिन समय में अपना और अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एसडीएम अरूण वर्मा ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते कहा कि यहां रहकर उन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और नए पद स्थापना के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह ने कहा कि लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहते उन्होंने जिले में सेवाएं दी है। उन्होंने बताया कि जनपद सीईओ, एसडीएम सहित विभिन्न कार्यों को दायित्व निभाया तथा यहां अच्छे अनुभव रहे। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला।  डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा ने कहा कि भू-अभिलेख शाखा में बहुत अच्छा अनुभव रहा। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, साक्षरता मिशन से रश्मि सिंह, ईडीएम  सौरभ मिश्रा, नाजिर शाखा के श्री पेंढारकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news