राजनांदगांव

धान उपार्जन केंद्रों में कैप कवर और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करें
08-Jan-2022 3:23 PM
धान उपार्जन केंद्रों में कैप कवर और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जनवरी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बारिश की संभावना को देखते धान संग्रहण एवं धान खरीदी केन्द्र में धान की व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला और डोंगरगांव विकासखंड के धान संग्रहण केन्द्र सेवताटोला की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते धान की सुरक्षा की सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाए। खरीदे हुए धान का स्टैकिंग करें और सभी स्टैकिंग किए गए धान को कैप कव्हर से ढंककर सुरक्षित रखा जाए। धान उपार्जन एवं संग्रहण केन्द्र में पानी जमा न हो, इसके लिए निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने धान का उठाव तेजी से करने अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में बारदाना पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। किसानों से बारदाना नहीं लेना है। कोचियों व बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखा जाए। उनके द्वारा केन्द्र में धान नहीं खपाया जाना चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में किसानों से चर्चा की तथा धान विक्रय भुगतान राशि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। डोंगरगांव एसडीएम हितेश पिस्दा ने बताया कि विकासखंड के धान खरीदी केन्द्रों में कहीं कोई समस्या नहीं है। बारिश को ध्यान में रखते धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर की व्यवस्था कर ली गई है। वही धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध है।

जिले में अब तक 593485.04 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसमें 196184.84 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। मिलर द्वारा 89092.32 मीट्रिक टन एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा 107092.52 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। उन्होंने बताया कि धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, जिला विपणन अधिकारी गजेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news