राजनांदगांव

सहायक शिक्षकों को सीएम ने दिया न्याय-चटर्जी
08-Jan-2022 5:09 PM
सहायक शिक्षकों को सीएम ने दिया न्याय-चटर्जी

सीएम के निर्णय से रिक्त पदों पर पदोन्नति का मार्ग हुआ प्रशस्त : ब्यौहरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जनवरी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रांतीय महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना की शुरूआत बताया।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राजपत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 14, 15, 17 एवं 19 में उल्लेखित पदों पर पदोन्नति हेतु फीडऱ पद पर 5 वर्षों के न्यूनतम अनुभव का प्रावधान है। जिसको एक बार के लिए शिथिल करते न्यूनतम अनुभव को 3 वर्ष निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के उदारता से लिए गए निर्णय से व्याख्याता, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल, स्कूल वर्ग शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर अधिक से अधिक पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 20678 पद, उच्च वर्ग शिक्षक के 15968 पद, व्याख्याता के 9622 पद रिक्त हैं, जिन पर शैक्षणिक योग्यता अनुसार पदोन्नति होगा। उन्होंने प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने के लिए विभाग को आदेश देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन राजनंादगांव के सदस्य बृजभान सिन्हा, एफ.आर वर्मा, रूपेश तिवारी, हीरादास कोसरे, वायडी साहू, जनक तिवारी, संजीव मिश्रा, भूषण लाल साव, रंजीत सिंह कुंजाम, जितेन्द्र बघेल, वंदना पानसे, यशस्विनी तिवारी, छाया ठक्कर तिवारी, रानी एश्वर्य सिंह, सीमा तरार, अभिशिक्ता फंदियाल, मालती टंडन, सीएल चंद्रवंशी, पीएल साहू, देवचंद बंजारे, शिवप्रसाद जोशी, सुधांशु सिंह, विरेन्द्र रंगारी, सुधा सिंह, रमेश कुमार साहू, सुखराम खोब्रागढ़े, सिद्धेश्वरी वर्मा, ईश्वर टंडन, अब्दुल कलीम खान, सोहन निषाद, मुकेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, शरद शुक्ला, हेमंत पांडेय, नरेश प्रसाद दुबे, एचके सोनसारवां, बीके गुप्ता, लीलाधर सेन, अन्नपूर्णा महिलांगे, पायल देवांगन, प्रेमलता मंडावी, विनोद एवं अन्य साथियों ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया है और इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news