कोरिया

भाजयुमो ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला
08-Jan-2022 5:11 PM
भाजयुमो ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 8 जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में हुई चूक से नाराज भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नागपुर चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस को अपनी हार साफ दिख रही है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया। वहीं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री सरोज जायसवाल, नागपुर मंडल अध्यक्ष धनेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देख कांग्रेस तिलमिला गई है।

इस दौरान संजय, राजेश, उदय दीवान, मनोज साहू, राजकुमार, राहुल जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, संजय राय, राजू जायसवाल, आशीष राय एवं विष्णु जायसवाल उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news