जशपुर

पंजाब के मुख्यमंत्री का भाजयुमो ने फूंका पुतला
08-Jan-2022 5:20 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री का भाजयुमो ने फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 8 जनवरी।
पीएम नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने बताया कि बीते दिन पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को षडय़ंत्रपूर्वक रोका गया। पूरे षडय़ंत्र के तहत मोदी को खतरे में डाला गया और दोषियों के ऊपर करवाई करना छोड़ चन्नी सफाई देते फिर रहे हैं। आज उसी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पत्थलगांव में पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका गया और मशाल जुलूस भी निकाला गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  सुनील गर्ग, सुरेंद्र बेसरा, जयपाल राजपूत, सौरभ शर्मा, बालकुमार नारंगे, विजय विस्वाश, चंद्रेश,  शुभम बंसल, आयुष बंसल, मुकेश राजपूत, आलोक नारंगे, दामोदर शर्मा, धीरज शर्मा , रेवा राम धीवर साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news