गरियाबंद

नगर का विकास पहली प्राथमिकता-गफ्फु मेमन
08-Jan-2022 5:25 PM
नगर का विकास पहली प्राथमिकता-गफ्फु मेमन

नपा अध्यक्ष ने कार्यकाल के दो साल पूरा होने पर गिनाईं उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 8 जनवरी ।
नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दो साल पूरा होने के अवसर पर गुरूवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रेस कांन्फ्रेस कर अपनी उपलब्धियां गिनाईं और दो साल के विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आने वाले समय में होने विकास कार्यों की जानकारी भी उन्होंने साझा की। इस दौरान उनके साथ नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, गुलेश्वरी ठाकुर, विष्णु मरकाम, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर भी मौजूद थे।

इस दौरान नपा अध्यक्ष ने कहा कि बीते दो साल में मैने जनता की उम्मीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया। नगर के विकास को पहली प्राथमिकता मानते हुए स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित गरियाबंद के परिकल्पना को पूरा करने की कोशिश की। आम नागरिको की सुविधा हेतु सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि आज नगर पहले की अपेक्षा बेहतर नजर आने लगा है। नगर की गलिया और चौराहे रोशनी से जगमगा रहे है। इसके अलावा लोगो की समस्याओ का भी तत्परता से निराकरण होने लगा है। सडक़ो व गलियो में पेवर ब्लाक लगने से धूल में कमी आई है। एनएच से अनुमति मिली तो मुख्य मार्ग से भी धूल हट जाएगी।

कोरोना काल में की जनता की सेवा
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल और शासन के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के चलते विकास के रफ्तार प्रभावित जरूर हुई। लेकिन कोरेना काल के चुनौतीपूर्ण समय में भी हमने लोगों की समर्पित भाव से सेवा की। जरूरतमंद लोगो को निशुल्क मास्क, आक्सीमीटर, भाप मशीन, थर्मामीटर सहित जरूरी चीजे वितरण की। इसके अलावा सेवक के भॉति पूरी टीम के साथ गरीबो को निशुल्क राशन भी वितरण किए। सडक़ो और घरो को सेनिटाईज किया। वही ठंड के मौसम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगो को निशुल्क कंबल, साल और स्वेटर का वितरण किया। मौके पर भी उन्होने पत्रकारो को मास्त वितरित किए।

नपा अध्यक्ष मेमन ने बताया कि बीते दो साल में नगर में लगभग 6 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए है। जिसमें 3 करोड़ के कार्य पूर्ण हो गए है, शेष कार्य प्रगति पर है। इसमें विभिन्न वार्डो में सीसी सडक़, नाली निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पेवर ब्लाक कार्य से संबंधित 2 करोड़ 92 लाख रूपए के 64 कार्य पूर्ण हो चुके है। वही 84 लाख के 16 कार्य प्रगति पर है। उद्यान निर्माण, विद्यृतीकरण, सीसी सडक़ निर्माण हेतु  1 करोड़ 69 लाख के 19 कार्य स्वीकृति हो चुके है। जिसका शीघ्र काम चालू होगा। इसके अलावा उन्होने आगामी समय के लिए प्रस्तावित लंबित कार्यों की भी जानकारी दी।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि छिंद तालाब, देवानिन तालाब और नया तालाब से गंदे पानी निकासी के लिए 1 करोड़, छिंद तालाब व देवानिन तालाब के सौदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ 75 लाख, रावनभाठा तालाब के सौदर्यीकरण के लिए 25 लाख, महरीन डबरी के लिए सौदर्यीकरण कार्य के लिए 50 लाख, शांति फ्युज से कैनाल सडक़ मजरक्टा के पानी निकासी के लिए 35 लाख रूपए के प्रस्ताव शासन से स्वीकृति हेतु भेजा गया है।
 साथ ही स्काई लिफ्ट मशीन और रोड स्वीपिंग मशीन के लिए भी राशि की मांग की है।
ये इन सभी कार्या के स्वीकृति मिलने के बाद नगर का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा।

कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर साधा निशाना
इस दौरान नपा अध्यक्ष ने स्थानीय विधायक और कांग्रेसियों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक से अब तक कोई सहयोग नही मिला। वही ंशासन स्तर की मांग को लेकर कुछ कांग्रेसियो ने प्रदर्शन किया। मेरे विरूध्द नारेबाजी की। इससे उनकी ही किरकिरी हुई। छत्तीसगढ़ में गरियाबंद पहला जिला है जहां कांग्रेसी अपने सरकार के विरूध्द प्रदर्शन करत रहे। ये कांग्रेसियो के मंदबुध्दि का परिचायक है। उन्होने कहा कि जनता में मुझे अपना सेवक चुना है और मैं सच्चे सेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूॅ। जिससे कुछ कांग्रेसियो की कड़ी बौखलाहट नजर आ रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news