राजनांदगांव
लोक गायिका माया खापर्डे का निधन
08-Jan-2022 5:26 PM
राजनांदगांव, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था चंदैनी गोंदा की मुख्य गायिका रही माया खापर्डे का शुक्रवार को दुर्ग में निधन हो गया। भरकापारा की रहने वाली 57 वर्षीय माया खापर्डे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। सन 80 के दशक में माया खापर्डे ने चंदैनी-गोंदा के मंच पर अपने सुमधुर स्वरों के जादू से लोगों को विमोहित किया था। माया खापर्डे अपने पीछे अपने पति सुभाष वैदे के सहित एक-पुत्र व दो पुत्रियों वाला भरापूरा परिवार छोड़ गई है। छग की लोकप्रिय लोक गायिका माया खापर्डे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।