रायपुर

39 दिनों में 66.92 लाख टन धान की खरीदी, 16 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगे 12 हजार करोड़
08-Jan-2022 5:38 PM
39 दिनों में 66.92 लाख टन धान की खरीदी, 16 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगे 12 हजार करोड़

कस्टम मिलिंग के लिए 27.95 टन धान का हो चुका है उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  8 जनवरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में शुक्रवार तक 16 लाख 77 हजार 694 किसानों से 66 लाख 91 हजार 826 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 27.95 लाख टन धान का उठाव हो चुका है।  विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 12 हजार 134 करोड़ 54 लाख रूपए जारी कर दी गई है। प्रदेश में धान खरीदी 1 दिसंबर से की जा रही है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 26 लाख 58 हजार टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 22 लाख धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 11 लाख 32 हजार टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 5 लाख 95 हजार टन धान का उठाव हो चुका है।

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 07 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गये है। जिले में 6 लाख एक हजार 602 टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं राजनांदगांव में 5 लाख 94 हजार 058 टन और महासमुंद में 4 लाख 69 हजार 257 टन धान की खरीदी की गई है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news