राजनांदगांव

एक दिन में ही 1 लाख 30 हजार क्विं. रिकार्ड तोड़ धान का उठाव
08-Jan-2022 6:02 PM
एक दिन में ही 1 लाख 30 हजार क्विं. रिकार्ड तोड़ धान का उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 जनवरी। जिले में शुक्रवार को एक दिन में ही 1 लाख 30 हजार क्विंटल रिकार्ड तोड़ धान का उठाव किया गया है। अभियान चलाकर धान का उठाव किया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में तेज गति से धान उठाव का कार्य जारी है। जिला प्रशासन ने धान उठाव तथा असामयिक वर्षा से धान की सुरक्षा के लिए अपनी ताकत झोंकी है।

धान के उठाव के लिए शुक्रवार को 400 गाडिय़ां लगाई गई थी। कलेक्टर स्वयं धान खरीदी एवं उठाव की मानिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में व्यापक तौर पर अभियान चलाकर धान का उठाव किया जा रहा है। शनिवार एवं रविवार को अवकाश के दिन में इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में अबाधित रूप से धान की खरीदी चल रही है। अब तक जिले के 2 लाख 12 हजार किसानों में से 1 लाख 50 हजार 892 किसानों ने धान का विक्रय किया है। लगभग 70 प्रतिशत से अधिक किसानों से अब तक अपने धान का विक्रय किया है।

जिले में अब तक 593485.04 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसमें 196184.84 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। मिलर द्वारा 89092.32 मीट्रिक टन एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा 107092.52 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। कलेक्टर ने सभी राईस मिलर्स एवं ट्रांसपोटर्स को डीओ आवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध हंै। कलेक्टर सिन्हा ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों से बारदाना नहीं लिया जाएगा। अवकाश के दिनों में भी लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news