कोरिया

भूपेश सरकार कर रही किसानों से छलकपट-श्यामबिहारी
08-Jan-2022 7:57 PM
भूपेश सरकार कर रही किसानों से छलकपट-श्यामबिहारी

चिरमिरी, 8 जनवरी।  छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि भूपेश बघेल सरकार में गरीब किसानों के साथ कदम कदम पर लूटमार हो रही है।
 
श्री जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों में किसान से प्रति बोरा एक किलो धान ज्यादा लिया जा रहा है। इसके अलावा बोरे के नाम पर किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उसे बोरे की तय रकम से कम राशि दी जा रही है।

एक तो किसान पहले ही धान भीग जाने से परेशान हैं। सरकार न उचित मुआवजा दे रही और न भीगा धान खरीद रही। ऐसे में हालात और भूपेश बघेल सरकार के जुल्म का मारा किसान किसी तरह सुरक्षित बच गए धान को बेचने पहुंचता है तो रास्ते से लेकर खरीदी केंद्र तक चौतरफा मची लूट का शिकार हो रहा है।

जायसवाल ने कहा कि किसानों के नाम पर तीन साल से ओछी राजनीति कर रहे मुख्यमंत्री किसानों के साथ लगातार छलकपट कर रहे हैं। कर्ज माफी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने सबसे पहले तो इसी मामले में किसानों को धोखा दिया। उनके साथ विश्वासघात किया। फिर किसानों की जिस जमीन को लौटाने का राग भूपेश बघेल अलापते हैं, वह तो प्रक्रिया के तहत बस्तर के किसानों को मिलनी ही थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news