सूरजपुर

पंजाब के सीएम का पुतला दहन, मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन
08-Jan-2022 8:05 PM
पंजाब के सीएम का पुतला दहन, मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान,  8 जनवरी।
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के मामले में प्रदेश भर में युवा मोर्चा ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन व मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता की उपस्थिति व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पेट्रोल पंप से मुख्यचौक तक मशाल जुलूस निकाल कर पंजाब सरकार व पंजाब के मुख्यमंत्री  का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

 इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो सेंध लगी, उसकी जिम्मेदारी पंजाब के मुख्यमंत्री लेते हुए अपने पास से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि पूरा देश यह जान गया है कि नरेंद्र मोदी का काफिला रुकना एक संयोग नहीं, बल्कि साजिश थी जो नाकाम हो गयी।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है और जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए उनके द्वारा ऐसी ओछी हरकत की है, जो निंदनीय है, क्योंकि प्रधानमंत्री का रूट की जानकारी लीक होना साजिश की ओर इशारा करती है और जनता सब समझती है, समय आने पर जवाब देगी।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री सुनील साहू शैलेंद्र गुप्ता,  उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा,  युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सावन गोयल , शिव पांडेय , प्रदीप सारथी, कुमरेश दुबे, ध्रुव नायक, राम अवतार पाटिल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संदीप दुबे, अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ साहू, मनीष यादव, खेलसाय राजवाड़े, हृदय सिंह, अजित दुबे , बालेश्वर सिंह , प्रीतम दुबे, मनित नाविक, मनीष सोनी, रौनक पांडेय, अखिलेश सिंह, अखिलेश कुमार, राजू सिंह, विनय पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news