धमतरी

मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना, महामृत्युंजय जाप
10-Jan-2022 4:39 PM
मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना, महामृत्युंजय जाप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 जनवरी।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में हुई चूक के बाद राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मंडला के पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा,भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के प्रभारी रवि शंकर दुबे,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवदयाल साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए महामाया मंदिर फरसियां स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक पूजा अर्चना एवं महामृत्युंजय का जाप किए।

इस दौरान फरसियां के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भीम सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य माखन, चंद्रिका प्रसाद साहू, कृष्ण कुमार साहू अरुण प्रजापति रूपचंद सोंग, सुरेश कुमार साहू, हरक राम साहू, मनीराम नाग लक्ष्मीनाथ सिन्हा, रामदयाल साहू, सियाराम साहू, केशव टेकाम आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news