बालोद

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे पौने 13 लाख का गांजा, 5 बंदी
11-Jan-2022 3:27 PM
ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे पौने 13 लाख का गांजा, 5 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 11 जनवरी।
ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहे 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पौने 13 लाख का गांजा जब्त किया है।
 गुरुर ब्लॉक के जगतरा मंदिर के पास एक कार से पुलिस ने प्लास्टिक बोरे में भरे एक क्विंटल 27.560 किग्रा गांजा जब्त कर मनोज मोहंूरिया (35), संजीत माहलदार(37) परिमल मंडल(30), प्रणव कुमार मंडल (35) निवासी ओडिशा और प्रतिक भारद्वाज(32) निवासी समता कालोनी रायपुर को गिरफ्तार किया।

जिसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर सोमवार को रिमांड पर भेजा गया। गांजे की कीमत 12 लाख 75 हजार 600 रुपए है। एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को जगतरा मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुरूर की ओर से एक सफेद रंग की टाटा वेंचर कार को रोककर 5 लोगों से पूछताछ किया गया। सभी गोलमोल जवाब देने लगे। जिसके बाद वाहन की चेकिंग की गई। पीछे सीट पर सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा दिखा। जिसमें कुल 24 पैकेट में गांजा भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गांजा को नवरंगपुर कालाहाडी, कोरापुट ओडिशा से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news