कांकेर

गऱीबों को बांटे मास्क
11-Jan-2022 4:59 PM
गऱीबों को बांटे मास्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 11 जनवरी।
कोरोना के तीसरी लहर में सतर्कता बरतने व इसकी रोकथाम के लिए स्थानीय जन सहयोगी संगठन द्वारा शहर में गऱीब तबके के लोगों को घूम-घूम कर मास्क वितरण किया जा रहा है।

संगठन द्वारा इस अभियान की शुरुआत पिछले सप्ताह अटल आवास मोहल्ले से किया गया था। जहां बड़ी तादाद में मास्क वितरण किया गया। इसके बाद आज सुबह शहर में संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में नगर में गऱीबों को निशुल्क मास्क वितरण किया गया।

प्रशासन द्वारा मास्क लगाने आदेश जारी करने के बाद गरीबों की सहायता करने के उद्देष्य से संगठन के सदस्यों ने आज अघन नगर जाकर सुबह सवेरे वहां रहने वाले गऱीब तबके के लोगों को घरों में जाकर मास्क प्रदान किया। मास्क पाकर वे बहुत प्रसन्न हुए । मास्क वितरण करने वालों में  सामाजिक कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा जितेंद्र प्रताप देव, करण नेताम ,चरण यादव, घनश्याम मोटवानी, प्रमोद सिंह ठाकुर, सदा साहू, सागर देव, चंद्रशेखर देव ,धर्मेंद्र प्रताप देव, दिनेश मोटवानी, बहादुर सिंह निषाद तथा मोहल्ले के अन्य अनेक उत्साही युवक शामिल हुए। मोहल्ले में संस्था की ओर से तैयार किए गए फ्लेक्स बैनर लगाए गए। जिनमें कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार दो गज़ की दूरी, मास्क है ज़रूरी लिख गया था।

खराब मौसम में भी अघन नगर में भ्रमण करते हुए जन सहयोग संस्था के सदस्यों ने कोरोना की तीसरी लहर से बचने सतर्कता और सावधानी बरतने और स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वैक्सीन लगाने की अपील करते रहे। जन सहयोग संस्था के प्रमुख अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि इसके पश्चात अन्य झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में भी मास्क वितरण की उनकी योजना है ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news