रायगढ़

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद के बीच हाथापाई
11-Jan-2022 6:06 PM
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद के बीच हाथापाई

बेजा कब्जा तोडऩे पर आरोप-प्रत्यारोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 11 जनवरी। नगर निगम के सभापति कार्यालय में सोमवार की शाम महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष बरखा सिंह व निगम की वार्ड पार्षद संजना शर्मा के बीच बेजा कब्जा तोडऩे पर आपसी आरोप प्रत्यारोप होने के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। इतना ही नहीं करीब बीस मिनट तक दोनों के बीच जमकर गाली गलौज भी हुई।

मामले में सबसे बड़ा पहलू यह है कि कांगे्रस के सभापति जयंत ठेठवार के चेंबर में कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा, जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष बरखा सिंह एकत्र हुई लेकिन देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच  विवाद इस बात का संकेत है कि एक बड़ा वर्ग बरसा सिंह को घेरने के लिए लगा हुआ है और उन्हें बदनाम करने के लिए कांगे्रस की ही महिलाएं व कुछ अन्य सहयोगी भी सक्रिय हैं।

निगम में सभापति के चेंबर में दोनों के बीच विवाद का मुख्य कारण बेजा कब्जा तोडऩे के दौरान संजना शर्मा द्वारा सीधे सीधे अपनी ही पार्टी की महिला कांगे्रस अध्यक्ष बरखा सिंह का नाम लेते हुए प्रशासनिक टीम को उनका बेजा कब्जा भी तोड़े का आरोप शामिल है और यही बात को लेकर बरखा सिंह ने अपना आपा खो दिया और देखते ही देखते दोनों महिला कांगे्रस नेत्री सभापति के चेंबर में उनके सामने ही भीड़ गई और गाली गलौज देते हुए एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाया।

मामला तब गहरा गया जब प्रशासनिक टीम वार्ड नं. 26 व 27 में कुछ बेजा कब्जा तोडऩे के लिए निगम तथा नजूल विभाग की टीम पहुंची थी और वहां संजना शर्मा ने उनके इस अभियान का न केवल विरोध किया बल्कि यहां तक कह दिया कि बेजा कब्जा अगर तोडऩा है तो बरखा सिंह का तोड़े और गरीबों को बिना नोटिस बेघर न करें। इसी मामले की भनक जब जिला महिला कांगे्रस की शहर अध्यक्ष को लगी तो उन्होंने अपने उपर आरोप को बेबुनियाद बताते हुए पार्षद पर आरोपों की बौछार कर दी।

बरखा सिंह का कहना है कि संजना शर्मा वार्ड 26 व 27 में लंबे समय से नजूल भूमि पर बेजा कब्जा करवाने के लिए बकायदा लेनदेन करती है और कई जमीनों को बेचकर उसमें मकान बनाने के लिए भी नगर निगम के नियमों की अनदेखी की है। आज भी बेवजह संजना शर्मा ने उनके उपर जो बेजा कब्जा संबंधी आरोप लगाया वह बहुत ही बेहुदा है और इसी बात को रखने के लिए जब वे सभापति के पास पहुंची तो संजना शर्मा उनसे गाली गलौज करते हुए भीड़ गई, तब यह घटना घटी। बरखा सिंह इस बात को मानती है कि उनके द्वारा जो गाली गलौज की गई वह गलत है इसके लिए वह स्वयं शर्मिदा है लेकिन कांगे्रस के ही लोगों द्वारा जिस प्रकार एक के बाद एक घटिया आरोप लगाते हुए पार्टी के साथ साथ उन्हें बदनाम किया जा रहा है, वह गलत है। इस मामले को लेकर वह जिला कांगे्रस कमेटी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news