बीजापुर

चौहान का बढ़ा कद, बने आईटी सेल के लोकसभा जिलाध्यक्ष
11-Jan-2022 10:07 PM
चौहान का बढ़ा कद, बने आईटी सेल के लोकसभा जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 11 जनवरी।
कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष मोहित चौहान को संगठन ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उनका कद बढ़ाया है। प्रदेश संगठन ने चौहान को आईटी सेल बीजापुर लोकसभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उनकी इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।

कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बस्तर प्रभारी व प्रदेश महासचिव आईटी सेल योगेश पाणीग्राही व प्रदेश सचिव गीतेश गांधी की अनुशंसा पर आईटी सेल बीजापुर लोकसभा जिलाध्यक्ष के पद पर मोहित चौहान को नियुक्त किया है।

नवनियुक्त लोकसभा जिला अध्यक्ष मोहित चौहान ने बताया कि कांग्रेस संगठन ने उन्हें जो दायित्व दिया हैं, उसका वे अक्षरश: पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया में लगातार झूठ, भ्रम व अफवाह फैलाकर लोकतंत्र पर चोट कर रही है। जिसे बेनकाब किया जाएगा।

श्री चौहान ने उनकी नियुक्ति के लिए प्रदेश संगठन सहित स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news