महासमुन्द

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई महासमुंद का 41 वार्षिक अधिवेशन
12-Jan-2022 4:39 PM
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई महासमुंद का 41 वार्षिक अधिवेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 जनवरी।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई महासमुंद का 41 वार्षिक अधिवेशन डॉ खूबचंद बघेल समुदायिक भवन दलदली रोड महासमुंद में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा, पार्षद मीना वमा, दाऊलाल चंद्राकर, चंदखुरी राज के राजप्रधान राम कुमार वर्मा, राज मंत्री गिरवर वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम जानकी, शिवाजी महाराज, डॉ खूबचंद बघेल एवम स्वामी आत्मानंद महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुआ।

स्वागत कार्यक्रम के बाद नगर इकाई अध्यक्ष राम दयाल वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महिला अध्यक्ष पानू वर्मा ने अपना-अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। फिर गौरान्वित करने वाले प्रतिभाओं में शामिल पीएससी सन 2020 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित आकांक्षा नायक, आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर चयनित मुकेश वर्मा को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर शारदा वर्मा ने सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए सभी को संगठित होने एवं समाज के प्रति कार्य में सभी की सहभागिता पर जोर दिया।

इस दौरान पार्षद मीना वर्मा ने समाज को हर संभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिया। संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए नगर इकाई महासमुंद की वार्षिक आय बढ़ाने हेतु पर जोर दिया एवं विधायक निधि से 5 लाख  रुपए सामुदायिक भवन हेतु प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चोवाराम वर्मा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने, खर्चीली शादी के बजाए बच्चों के उच्च शिक्षा पर जोर देने एवं समाज के सदस्यों को प्रशासनिक एवं राजनीतिक पदों पर पहुंचाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र में बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, गिलास गिराओ, रंगोली एवं द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार समाज के समाज प्रमुखों के हाथों वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तम वर्मा एवं आभार प्रदर्शन सचिव ललित वर्मा ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news