कोरिया

मेहुल बने कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष
12-Jan-2022 4:50 PM
मेहुल बने कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़, 12 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व कांग्रेस के आईटी सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता  की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखने वाले शहर के युवा मेहुल यादव को मनेंद्रगढ़ विधानसभा का कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि मेहुल पूरी ताकत के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की भावनाओं के अनुरुप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री भपेश बघेल द्वारा प्रदेश में किए जा रहे जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिवेदन से अवगत कराते रहेंगे। अपनी नियुक्ति पर संगठन के प्रति आभार जताते हुए मेहुल यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पीसीसी आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे और उनकी टीम जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news