सूरजपुर

किसान कल्याण संघ ने की धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग
13-Jan-2022 4:30 PM
किसान कल्याण संघ ने की धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग

सीएम के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 13 जनवरी।
किसान कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार साहू ने मुख्यमंत्री के नाम जिले के संयुक्त कलेक्टर को धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के लिए पत्र सौंपा है।
प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार साहू ने किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के आह्वान पर जिले के संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी को मुख्यमंत्री के नाम धान खरीदी की तिथि बढ़ाने हेतु पत्र सौंपा है।

पत्र में उल्लेख है कि धान खरीदी समयावधि में दो बार की बेमौसम बारिश से लगभग 20 दिन धान खरीदी प्रभावित हो गई है, जिससे काफी संख्या में किसान अभी भी अपनी धान नहीं बेच पाए हैं या कहें धान खरीदी केंद्र तक अपना धान नहीं पहुंचा पाए हैं, जिससे उनकी धान खरीदी नहीं हो पाई और उक्त तिथि में धान खरीदी हेतु प्रस्तावित किसानों की तिथि आगे बढ़ा दी गई और किसान धान नहीं बेच पाए और वर्तमान में टोकन हेतु समितियों में किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। अब वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी किसानों का धान खरीदी हो पाना संभव नहीं है, इसलिए धान खरीदी की तिथि लगभग 20 दिवस बढ़ाया जाना किसानों के हित में अति आवश्यक है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news