सरगुजा

स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई
13-Jan-2022 4:30 PM
स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

रामानुजगंज,13 जनवरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भानु प्रकाश दीक्षित जनपद उपाध्यक्ष बलरामपुर व विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ मिश्रा थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि का तिलक वंदन के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भानु प्रकाश दीक्षित के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कई भैया बहनों ने एकल देशभक्ति गीत की प्रस्तुति किए।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय में अद्र्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आने वाले कक्षा अरुण से अष्टम तक के भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक विनय कुमार पाठक विद्यालय के सभी भैया बहन एवं आचार्य दीदियां व अभिभावक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news