गरियाबंद

युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं विवेकानंद
13-Jan-2022 5:16 PM
युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं विवेकानंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 जनवरी।
युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में युवा दिवस के रूप में मनायी गई। विवेकानंद जी के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन को याद कर श्रद्धांजलि समर्पित किया गया।

इस मौके पर युवाओं का सम्मान भी किया गया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने कहा विवेकानंद युवाओं के लिए एक मसीहा है जो भारतीय युवा समाज को ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं को जागृत और प्रेरित करने का कार्य किया है। उनमें उत्साह और ऊर्जा भरते हुए दृढ़ संकल्प लेकर तब तक चलने के लिए कहा जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। वह पहला व्यक्तित्व है जिन्होंने पहली बार लोगों के जन समुदाय को भाइयों एवं बहनों से संबोधित किया। स्वामी विवेकानंद जी का दर्शन, शिक्षा उनके द्वारा किया गया समाज सुधार एवं राष्ट्र प्रेम की कार्य अनुकरणीय एवं चिरकाल तक स्मरणीय है। उनकी विश्वस्तरीय अनेक सम्मेलनों का का मूल उद्देश्य मानवतावाद, वसुधैव कुटुंबकम एवं विश्व कल्याण की शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ विश्व जगत में भारत का अलख जगाने वाला है।

इस अवसर पर टोशन साहू, भानु प्रताप सेन, प्रखर साहू, केसर सेन, तन्नू साहू, भवानी सोनकर, संगीता, रोहिणी सिन्हा एवं अन्य युवा साथी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news