राजनांदगांव

बारिश के बाद धान खरीदी और उठाव में तेजी
13-Jan-2022 7:00 PM
बारिश के बाद धान खरीदी और उठाव में तेजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 जनवरी। असामयिक वर्षा थमने के बाद बुधवा को धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों में उत्साह दिखा। बारिश के बाद धान खरीदी में तेजी आई है। बुधवार को किसानों ने 10 हजार क्विंटल धान का विक्रय किया। वहीं धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। वर्षा के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी लगातार जारी रही। धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखा गया है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर धान खरीदी के लिए केन्द्रों में सभी व्यवस्था दुरूस्थ की गई है। वहीं धान को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए स्टैकिंग लगाकर केप कव्हर से ढंका गया है। बारिश के पानी निकास के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिससे धान खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है। बारिश से धान को नुकसान नहीं हुआ है। सभी धान सुरक्षित है। धान खरीदी केन्द्रों से लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। कलेक्टर स्वयं धान खरीदी एवं उठाव की मानिटरिंग कर रहे हंै। इसी कड़ी में जिले में व्यापक तौर पर धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में अबाधित रूप से धान की खरीदी चल रही है। जिले में 10 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले में बुधवार को 27 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया। वहीं 44 हजार क्विंटल का डीओ जारी किया गया। जिले में पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों से बारदाना नहीं लिया जाएगा। अवकाश के दिनों में भी लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news