सरगुजा

साइबर ठगी के 4 आरोपी बिहार से बंदी
13-Jan-2022 8:04 PM
साइबर ठगी के 4 आरोपी बिहार से बंदी

देश भर में 76 से ज्यादा मामले दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,13 जनवरी।
साइबर ठगी के 4 आरोपियों को बिहार से सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर देश भर में 76 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

जिला सरगुजा में पुलिस महा निरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में साइबर ठगी के चार आरोपियों को नवादा बिहार से पकडऩे में सफलता मिली थी। ये चारों आरोपी क्रमश: मो शाहिद रजा, मो अजीम अंसारी, अली हुसैन, अयूब अंसारी जो जिला सरगुजा के अपराध क्रमांक 1244/21 धारा 420 भादवी, 66डी आईटी एक्ट के आरोपी है, उनकी जानकारी भारत के नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में अपलोड की गई थी। आरोपियों से प्राप्त मोबाइल नंबर, आईएमईआई की डिटेल अपलोड करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि देश भर में ईनके द्वारा 76 साइबर फ्रॉड के अपराध कार्य किए गए हैं। अन्य सभी राज्यों की पुलिस अपने-अपने मामले में गिरफ्तारी हेतु सरगुजा पुलिस से संपर्क कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news