सरगुजा

युवा दिवस के रूप में मनी विवेकानंद जयंती
14-Jan-2022 4:33 PM
युवा दिवस के रूप में मनी विवेकानंद जयंती

राजपुर, 14 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ अर्पित राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी का संबोधन सुना। जिसमें अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में युवाओं की भूमिका पर बल दिया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या जी ने स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों, आदर्शों एवं मूल्यों पर जोर देते हुए देश के विकास में युवाओं की जिम्मेदारियों पर बल दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम सोनी, भाजपा महामंत्री सन्तोष तिवारी, आर्यन जायसवाल, अनिल सिंह, नितेश भगत सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news