सरगुजा
अम्बिकापुर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के सचिव विश्वास तिवारी ने सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक की पदोन्नति किए जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया त्वरित रूप से करने के संबंध में राज्य से तय समय सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु पत्र जारी किया गया है। सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हेतु सहायक शिक्षकों का वरिष्ठता सूची का प्रकाशन भी अभी तक नहीं किया गया है। सूची का प्रकाशन जल्द जारी किया जाए। सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पदों की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रधान पाठक के रिक्त पदों की जानकारी अतिशीघ्र जारी किया जाए। कामर्स के शिक्षक को गणित बिषय में पदोन्नति किया जाए। उच्च कार्यालय के द्वारा जारी दिशा निर्देशों को ग्राहय कर तय समय सीमा में कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित हो।