महासमुन्द

न्यूनतम तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी
14-Jan-2022 5:16 PM
न्यूनतम तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी

महासमुंद, 14 जनवरी। मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड शुरू हुआ है।  शुक्रवार से इसमें गिरावट होने लगा है। आज दिन का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना है। जिले में पिछले तीन दिनों की बारिश के बाद कल गुरूवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। आज की सुबह भी बारिश के आसार थे। कल सुबह महासमुंद में कुछ देर के लिए हल्की बूंदा-बांदी हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है।

एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर अंदरूनी ओडिशा तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news