महासमुन्द

धूमधाम से मना लोहड़ी उत्सव, आज और कल मकर संक्राति
14-Jan-2022 5:29 PM
धूमधाम से मना लोहड़ी उत्सव, आज और कल मकर संक्राति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी।
महासमुंद जिले में मकर सक्रांति का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। बीती रात देर तक जिला मुख्यालय में रहने वाले पंजाबियों ने लोहड़ी उत्सव मनाया। जानकारी के मुताबिक इस बार मकर सक्रांति का पर्व आज और कल 14 और 15 जनवरी को मना रहे हैं।

आज सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर बताया जा रहा है। सक्रांति का पुण्य काल आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 45 मिनट तक बताया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संक्रांति का पुण्य काल 6 घंटे पूर्व से लेकर 6 घंटे बाद तक मान्य होता है। ऐसे में आज 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर सूर्य देव की पूजा सुबह 8 बजकर 43 मिनट के बाद प्रारंभ हुई। पंडितों के मुताबिक शुक्ल योग आज दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक है और उसके बाद ब्रह्म योग शुरु हो जाएगा। आज ही 14 जनवरी की रात 8.49 बजे से मकर संक्रांति का पुण्य काल शुरू होकर कल 15 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगाा। कल पूजा मुहूर्त सूर्योदय के बाद से प्रारंभ होगा। कल ब्रह्म योग दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक है। उसके बाद से इंद्र योग लग जाएगा। ब्रह्म योग को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

मालूम हो कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य देव के मंत्र ओम सूर्याय नम: ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकररू का जाप करते हुए पूजा करते हैं। श्रध्दालु मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में पानी में काला तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिलाकर नहाते हैं। इसके बाद साफ  वस्त्र धारण कर एक तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत् आदि मिलाकर सूर्य देव को स्मरण करके उनके मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पितकरते हैं। कहा जाता है कि इससे निरोगी और धन्य धान्य से पूर्ण जीवन मिलता है। इसकेबाद शनि देव को काला तिल अर्पित करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news