कांकेर

विवेकानंद जयंती पर सफाई अभियान
14-Jan-2022 9:55 PM
विवेकानंद जयंती पर सफाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 14 जनवरी।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा दिवस पर शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने विवेकानंद की मूर्ति के सामने दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर आरती भी की।

समाज सेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथियों ने सुबह -सुबह उत्साही युवा कार्यकर्ताओं के साथ राजापारा स्थित विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने प्रतिमा सहित आसपास के पूरे स्थल की धुलाई सफाई करने के साथ आसपास का सारा कचरा भी साफ  किया। यहां तक कि वे नाली की  भी पूर्णत: सफाई किए। स्वच्छता अभियान से निबट कर जन सहयोग के सदस्यों, युवाओं और बच्चों ने प्रतिमा स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम में अजितेश दत्ताराय, प्रज्ञा सेनापति हर्ष धनकर आदित्य मिश्रा दीपक साहू चंद्रशेखर देव ओमकार देव बड़े गुड्डा ठाकुर प्रतीक पटेल, राजेश चौहान, कृष्णा चौरसिया, धर्मेंद्र देव , जितेंद्र प्रताप देव, करण नेताम, सदा साहू ,दिनेश मोटवानी, चरण यादव, आकाश चौरसिया , प्रमोद सिंह ठाकुर, शैलेश देहारी, बहादुर सिंह निषाद सहित राजापारा के युवाओंऔर बच्चों ने भाग लिया।

कांकेर में स्थापित मूर्ति की साफ सफाई धुलाई होते देखकर शहर लोगों ने जन सहयोग संस्था के सदस्यों तथा अध्यक्ष पप्पूमोटवानी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाइयां दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news